राजभाषा हिंदी के गौरव को बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम! 

राजभाषा हिंदी के गौरव को बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम! 

Indira ThounaojamAttachmentsFeb 26, 2026, 4:46 PM (19 hours ago)
to me

राजभाषा हिंदी के गौरव को बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम! 🇮🇳
भारत सरकार के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) द्वारा केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में 24 और २5 फरवरी, 2026 को ‘राजभाषा निरीक्षण एवं कार्यशाला’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण— श्री नरेन्द्र कुमार (उप सचिव), श्री अनिल सिंह (अवर सचिव), श्री बृजेश कुमार [सहायक निदेशक (राजभाषा)] एवं श्री बी.के.डंगवाल (अनुभाग अधिकारी) उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय स्तर पर इस आयोजन में कुलसचिव (Registrar), शिक्षा निदेशक (Director of Instruction), अनुसंधान निदेशक (Director of Research) एवं नियंत्रक (Comptroller) ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम की सफलता में विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मचारियों (Non-teaching Employees) की भी महत्वपूर्ण सहभागिता रही। साथ ही, तकनीक के माध्यम से विश्वविद्यालय के सभी घटक महाविद्यालयों (Constituent Colleges) के राजभाषा अधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से इस आयोजन से जुड़े।
हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और एकता का सूत्र है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हमारे दैनिक शासकीय कार्यों में हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रभावी व सुगम बनाना रहा।
#राजभाषा #हिंदी_कार्यशाला #केंद्रीय_कृषि_विश्वविद्यालय #भारत_सरकार #कृषि_मंत्रालय #CAU #HindiPride #OfficialLanguage #Workshop2026