







केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इम्फाल में हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए हिंदी कविता/गीत प्रतियोगिता और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हिंदी पखवाड़े का उद्देश्य सरकारी कामकाज और दैनिक जीवन में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।”